गिरडीह, जून 21 -- बेंगाबाद। छोटकी खरगडीहा पंचायत सचिवालय में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर बैठक की गई। बैठक में 21 जून को होनेवाले अंतर्राष्ट्रीय विशेष योग शिविर कोा सफल बनाने पर चर्चा की गई। बताया गया कि पंचायत सचिवालय में योग शिविर प्रातः 5:00 बजे से शुरू होगा। इसमें बड़ी संख्या में महिला और पुरुष भाग लेंगे। बैठक में योग दिवस की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के समापन के बाद उपस्थित लोगों ने योगाभ्यास भी किया और नियमित योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। आयोजकों ने कहा कि योग से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, इसलिए सभी पंचायतवासी बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा लें। यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नगर भवन में होगा भव्य योग शिविर, तैयारियां पूरी बैठक में मुखिया प्रतिनिधि महेंद्र प्रसाद वर्मा, अरुण...