अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर बोकारो पब्लिक स्कूल में योगाभ्यास
बोकारो, जून 20 -- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर सेक्टर-3 स्थित बोकारो पब्लिक स्कूल में शनिवार को योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी विद्यार्थियों के साथ विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कर योग के महत्व को रेखांकित किया। योगाभ्यास के दौरान विद्यार्थियों को सर्वांगासन, ताड़ासन, भुजंगासन सहित विभिन्न योग क्रियाओं की जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने योग के सही तरीके, उसके लाभ और दैनिक जीवन में इसकी उपयोगिता के बारे में भी विस्तार से बताया। विद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुधा शेखर ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का सशक्त माध्यम है। यह भी पढ़ें- द पेंटीकॉस्टल असेंबल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.