अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की कमान संभालेंगे मनोज
सहारनपुर, जून 10 -- गंगोह, संवाददाता। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 की तैयारियों के बीच आयुष विभाग ने राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल महंगी स्थित योग वेलनेस सेंटर के प्रभारी योग प्रशिक्षक एवं प्राकृतिक चिकित्सक मनोज कुमार को मास्टर ट्रेनर नियुक्त किया है। अब वह जिलेभर में योग कार्यक्रमों की प्रशिक्षण व्यवस्था संभालेंगे। वह योग प्रशिक्षकों, योग वेलनेस सेंटरों, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, एएनएम और आशाओं को योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण देंगे। आयुष विभाग ने निःशुल्क ऑनलाइन योग कक्षाओं के लिए टोल फ्री नंबर 18003157008 भी जारी किया है। यह भी पढ़ें- योग दिवस पर आयोजित होगा सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: 15 से 21 जून तक बनाया जाएगा योग सप्ताह यह भी पढ़ें- बैंक कर्मियों को चियर योगा के आसन बताएं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.