नई दिल्ली, जून 21 -- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं और वह कोलकाता में आयोजित 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में हिस्सा लेने पहुंच गए हैं। इस बार का मुख्य कार्यक्रम कोलकाता में ही कराया जा रहा है। योग के कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के और भी कई कार्यक्रम हैं। कोलकाता के रेड रोड पर इस मुख्य आयोजन में बड़ी संख्या मे लोग पहुंचे हैं।योग से पूरा विश्व जुड़ गया- पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर कहा, 21 जून का यह दिन पृथ्वी के कुछ भूभाग पर साल में सबसे लंबी अवधि का दिन होता है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की वजह से यह विश्व के सबसे बड़े सामूहिक उत्सव का दिन भी बन गया है। विश्व के अलग-अलग हिस्सों से योग की एक से एक अद्भुत तस्वीरें आ रही हैं। भारत में हिमालय से ...