वाराणसी, अप्रैल 15 -- वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय योग गुरु गंगोत्री विहार कॉलोनी नगवा निवासी 61 वर्षीय डॉ. राकेश पांडेय का मंगलवार सुबह हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार हरिशचंद्र घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र गौरव पांडेय ने दिया। वह अपने पीछे दो पुत्र, दो पुत्रियों और पत्नी का परिवार छोड़ कर गए हैं। भोर में सीने में तकलीफ की शिकायत पर छोटे पुत्र योगेश पांडेय ने उन्हें सर सुंदरलाल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। डॉ. राकेश पांडेय हठयोग के लिए जाने जाते थे। हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज में हिंदी विषय के अध्यापक होने के साथ वह अमेरिका, सूरीनाम, दक्षिण अफ्रीका, रूस सहित कई देशों में भारतीय योग का प्रदर्शन भी करने के लिए जाते थे। उन्हें कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी मिले। उनके निधन से दुखी हठयोगी रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.