रिषिकेष, मई 5 -- श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट गणेश का चयन अंतरराष्ट्रीय योगा चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह चैंपियनशिप आगामी 16 अक्तूबर को आस्ट्रेलिया में होगी। मंगलवार को श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी द्वारा विद्यालय के एनसीसी कैडेट गणेश को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि गणेश ने बीते दिनो राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित योगा चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। जिसके बाद अब गणेश का चयन अंतरराष्ट्रीय योगा चैंपियनशिप के लिए हुआ है। सीनियर एनसीसी अधिकारी लखविंदर सिंह ने कहा कि आगामी 16 अक्तूबर को अंतरराष्ट्रीय योगा चैंपियनशिप होनी है, जिसके लिए विद्यालय के छात्र गणेश का चयन हुआ है। विद्यालय के लिए यह गर्व की बात है। मौके पर योगाचार्य जगदंबा प्रसाद थपलियाल, जून...