अंतरराष्ट्रीय योगगुरु अंशु सरकार का वियतनाम में सम्मान
जमशेदपुर, मई 6 -- जमशेदपुर। शहर के अंतरराष्ट्रीय योगगुरु अंशु सरकार को वियतनाम दौरे के दौरान काऊ लांच सिटी के 'हील योगा' संस्था में विशेष सम्मान मिला। योग के वैश्विक प्रचार-प्रसार में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें पारंपरिक तरीके से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अंशु ने योग के वैज्ञानिक पहलुओं और स्वस्थ जीवनशैली में उसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उनके प्रशिक्षित कई विद्यार्थी वियतनाम में योग का प्रसार कर रहे हैं। उनके इस सम्मान से पूरी लौहनगरी गौरवान्वित हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.