अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर युवाओं ने लिया नशामुक्त जीवन का संकल्प
हाथरस, अगस्त 13 -- सादाबाद संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर बुधवार को ब्रह्माकुमारीज के शिव शक्ति भवन सादाबाद में युवाओं के लिए प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास, नैतिक मूल्यों और नशामुक्त जीवन के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी रितु सिरोही ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। युवाओं को अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाकर लक्ष्य के प्रति दृढ़ रहना चाहिए। नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर युवा समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजयोगिनी बीके भावना दीदी ने की। उन्होंने कहा कि वास्तविक शक्ति मन की एकाग्रता, सकारात्मक विचार और आत्मविश्वास में है। यह भी पढ़ें- छात्रों ने ली नशामुक्त भारत के निर्माण की शपथ राजयोग के माध्यम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.