दरभंगा, अगस्त 13 -- दरभंगा। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर लनामिवि के संगीत एवं नाट्य विभाग के तृतीय सेमेस्टर के छात्रों ने जन गीत कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का केंद्रीय विषय अलग परिस्थितियां, समान आकांक्षाएं था, जिसमें विविध पृष्ठभूमि के युवाओं की चुनौतियों, आशाओं और एकता को सांस्कृतिक एवं संगीतात्मक रूप में व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विभागाध्यक्ष लावण्य कीर्ति सिंह काव्या ने कहा कि युवा शक्ति ही किसी भी राष्ट्र और संस्थान की असली ताकत है। यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर विद्यार्थियों को संघर्ष से आगे बढ़ने का संदेश यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर एनएसएस ने आयोजित की संगोष्ठी यह भी पढ़ें- युवा राष्ट्र का भविष्य और परिवर्तन की धुरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...