अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर आज छात्रावासों में होगी भाषण प्रतियोगिता
गोरखपुर, अगस्त 11 -- गोरखपुर। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के सभी छात्रावासों में 12 अगस्त को विभिन्न विषयों पर भाषण प्रतियोगिता होगी। चीफ वार्डन प्रो. अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि सभी छात्रावासों में विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्पद एवं रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। अलकनंदा गर्ल्स हॉस्टल में युवा शक्ति से राष्ट्र शक्ति विषय पर युवा संवाद कार्यक्रम होगा, जिसमें छात्राएं मेरे सपनों का भारत और उसमें मेरी भूमिका विषय पर अपने विचार रखेंगी। संत कबीर छात्रावास में समाज निर्माण में युवाओं की भूमिका, बिस्मिल छात्रावास में युवा नेतृत्व एवं सामाजिक परिवर्तन, राम प्रताप शुक्ल छात्रावास में विकसित भारत एवं युवा विषय पर प्रतियोगिता होगी। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: भाषण में प्रियंका राय व स्लोगन लेखन में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.