अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस : जेन-जी के तेवर से बदलाव की बयार
बुलंदशहर, अगस्त 11 -- अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस 2026 पर युवा अपने हक की आवाज भी उठा रहे हैं। उनकी विभिन्न परिस्थितियां, साझा आकांक्षाएं हैं। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले युवाओं की परिस्थितियां भले अलग हों, लेकिन बेहतर शिक्षा, सम्मानजनक रोजगार, निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी और बेहतर भविष्य की आकांक्षाएं उन्हें एक-दूसरे से जोड़ती हैं। युवा अब सिर्फ पढ़ाई, नौकरी और कैरियर तक सीमित नहीं रहना चाहते। अपने अधिकार, शिक्षा व्यवस्था, रोजगार, पारदर्शिता और भविष्य से जुड़े सवालों पर भी खुलकर आवाज उठा रहे हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में हाल के युवा आंदोलनों ने इस बदलाव को और स्पष्ट किया है। दिल्ली से शुरू हुई आवाज पटना तक पहुंची और अब रांची में युवाओं का आंदोलन सुर्खियों में है। सरकारी भर्ती परीक्षाओं और रोजगार से जुड़े ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.