अंतरराष्ट्रीय मैच देखने वाले सावधान, 99 रुपये के टिकट से साइबर ठगी का जाल
जमशेदपुर, अक्टूबर 3 -- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के टिकट की मांग बढ़ते ही साइबर ठगों ने सोशल मीडिया पर फर्जी टिकट का जाल फैलाना शुरू कर दिया है। भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) से जुड़े साइबर दोस्त की ओर से 30 सितंबर को 99 रुपये के मैच टिकट के नाम पर होने वाली ठगी को लेकर चेतावनी जारी की गई है। ठग सोशल मीडिया पर 99 रुपये में मैच टिकट उपलब्ध कराने का विज्ञापन डाल रहे हैं। विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद लोगों को व्हाट्सएप पर बातचीत के लिए भेजा जा रहा है। साइबर ठगी का तरीका भी तय है। ठग पहले कम रकम में टिकट देने की बात कहते हैं। इसके बाद टिकट बुकिंग के नाम पर भुगतान कराया जाता है। भुगतान के बाद फर्जी बुकिंग संदेश भेजकर भरोसा दिलाया जाता है कि टिकट बुक हो गया है। इसके बाद जीएसटी, वेरिफिकेशन, प्रोसेसिंग, सिक्योरिटी या रिफंडेबल शुल्क ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.