नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- पश्चिमी एशिया में जारी युद्ध के बीच कच्चे तेल की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी की असर हवाई किराए पर दिखने लगा है। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के किराए में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहरों से न्यूयॉर्क, शिकागो, लंदन, फ्रैंकफर्ट और अन्य शहरों का हवाई किराया 50 से 150 फीसदी तक बढ़ गया है। अमेरिका- इजरायल और ईरान जंग के बाद से अब तक कई अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर हवाई टिकट काफी महंगा हो गया है। वहीं कुछ घरेलू मार्गों पर युद्ध शुरू होने से पहले के सामान्य दिनों के मुकाबले किराया 70 फीसदी तक बढ़ गया है। भारत से उत्तर अमेरिका और यूरोप जाने वाली उड़ानों के किराए में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहरों से न्यूयॉर्क, शिकागो, लंदन, फ्रैंकफर्ट व अन्य शहरों के लिए हवाई किरराया स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.