कटिहार, अप्रैल 8 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय सचिव सह प्रभारी पश्चिम बंगाल एवं असम अजय कुमार साह के नेतृत्व में के नेतृत्व में संगठन का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी के नाम अपर समाहर्ता को मांगपत्र सौंपा। जिले के सभी छोटे बड़े निजी स्कूलों द्वारा री-एडमिशन के नाम पर की जा रही मनमानी फीस वसूली और स्टेशनरी, ड्रेस की बिक्री के नाम पर खुलेआम अवैध वसूली के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की।राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि इससे अभिभावकों को परेशानी के साथ ही अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है। निजी स्कूलों द्वारा की जा रही मनमानी फीस वसूली और स्टेशनरी, ड्रेस की बिक्री के नाम पर खुलेआम राशि की वसूली की जा रही है। सत्र शुरू होते ही, स्कूल प्रबंधन द्वारा अभिभावकों पर अनुचित दबाव बनाया जा रहा है। निजी स्कूलों द्वारा...