बांका, दिसम्बर 10 -- बांका, निज संवाददाता। आज 10 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वर्ष 1948 में अंगीकार किए गए मानवाधिकार घोषणा पत्र को याद करते हुए हर वर्ष यह दिन मानव की गरिमा, समानता,स्वतंत्रता और न्याय की भावना को सुदृढ़ करने का संकल्प दोहराता है। मानव जीवन की सुरक्षा और सम्मान केवल दस्तावेजों या कानूनों में नहीं, बल्कि व्यवहार और व्यवस्था में दिखाई दे। इसी उद्देश्य से इस दिन का महत्व और बढ़ जाता है। बुधवार को इस अवसर पर जिले में जनजागरण अभियान के लिए सिविल कोर्ट परिसर से जागरूकता रैली निकाली जानी है। जिसमें न्यायिक पदाधिकारियों के साथ डीएलएसए के पैनल अधिवक्ता, पीएलवी और अन्य लोग शामिल होंगे। संवाद और जागरूकता कार्यक्रम जेल में बंद कैदियों के बीच भी आयोजित किए जाएंगे, जिसमें सरकारी वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.