लखनऊ, मार्च 1 -- अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरा कान्हा उपवन, आईएसओ के बाद मिला जीएमपी प्रमाण पत्र लखनऊ। प्रमुख संवाददाता नगर निगम की ओर से निराश्रित गोवंशों के संरक्षण और बेहतर प्रबंधन के लिए बनाए गए नादरगंज-अमौसी स्थित कान्हा उपवन गौशाला ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अंतरराष्ट्रीय मानकों पर उत्कृष्ट व्यवस्थाएं बनाए रखने के कारण कान्हा उपवन को ISO 9001:2015 प्रमाण पत्र के बाद अब जीएमपी (गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस) प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। यह प्रमाण पत्र अंतरराष्ट्रीय मानक संगठन द्वारा गौशाला की व्यवस्थाओं, प्रबंधन प्रणाली तथा अभिलेखों के विस्तृत निरीक्षण के बाद दिया गया। इसके लिए फरवरी माह में आवेदन किया गया था, जिसके बाद विशेषज्ञ टीम ने पिछले महीने स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। गुणवत्ता पूर्ण प्रबंधन प्रणाली को ध्यान ...