अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप राजगीर होटल में सुविधाएं मिलेंगी
पटना, जुलाई 21 -- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की उपस्थिति में मंगलवार को लोक सेवक आवास में बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड के राजगीर अवस्थित होटल अजातशत्रु के संचालन के लिए लीजधारी एवं वेलकम होटल (आईटीसी समूह) के बीच एकरारनामा किया गया। इस दौरान वेलकम होटल के संबंध में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बताया गया कि लगभग 2.67 एकड़ क्षेत्र में फैले इस होटल परिसर में 104 आधुनिक कमरे, एक बड़ा बैंक्वेट हॉल सहित अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप आतिथ्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इस परियोजना को एक मार्च, 2027 तक पूरा कर इसको प्रारंभ करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सरकार राज्य में पर्यटन क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। यह भी पढ़ें- सोमनाथ यात्रा पर 1150 श्रद्धालु रवाना, सीएम सम्राट चौधरी ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.