आजमगढ़, मई 10 -- आज़मगढ़। नारी शक्ति संस्थान द्वारा अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को नगर के मोहल्ला सीताराम में अभिनंदन हर मां को, सम्मान हर नारी को थीम के तहत मातृ शक्ति सम्मान 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शक्ति की प्रतीक मां दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ। इस अवसर पर उन मातृ शक्तियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने विषम परिस्थितियों में भी हार न मानते हुए अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन किया और अपने परिवार को सामाजिक व शैक्षणिक रूप से आगे बढ़ाया। इस वर्ष मातृ शक्ति सम्मान 2026 उषा बरनवाल, अमरावती राय, किरन गोंड़, दुर्गा देवी एवं चिंतामणि को दिया गया।संस्था यह भी पढ़ें- -मातृ दिवस केवल एक उत्सव नहीं बल्कि माँ के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर : की सचिव डॉ. प...