गोड्डा, फरवरी 18 -- गोड्डा, प्रतिनिधि। गोड्डा पाम रिसोर्ट में अंतरराष्ट्रीय महिला संगठन "सखी वहिनपा" के तत्वावधान में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संगठन की कार्यक्रम प्रभारी मंगला झा और अर्पना झा के नेतृत्व में हुई। इस अवसर पर गोड्डा सहित आसपास के कई जिलों से संगठन से जुड़ी महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित हुईं। पूरे परिसर में रंग, उमंग और पारंपरिक गीतों की गूंज सुनाई दी। महिलाओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान मैथिली-मिथिलांचल की समृद्ध सभ्यता और संस्कृति को संजोकर रखने पर विशेष चर्चा की गई। महिलाओं ने संकल्प लिया कि पारंपरिक लोकगीत, वेशभूषा और खोइछा आदि जैसे रीति-रिवाजों को जीवित रखने के लिए समय-समय पर विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संग...