लखनऊ, फरवरी 27 -- लखनऊे प्रमुख संवाददाता अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को राजधानी लखनऊ में आयोजित होने जा रहे राज्य स्तरीय बाल उत्सव में प्रदेश भर की बेटियां की अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का भव्य प्रदर्शन करेंगी। समग्र शिक्षा के तहत आयोजित इस महोत्सव में सभी जिलों से चयनित प्रतिभागी 7 मार्च को लखनऊ पहुंचेंगे और अगले दिन सांस्कृतिक, रचनात्मक एवं बौद्धिक गतिविधियों के राज्य स्तरीय मंच पर अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाएंगे। बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि महिला दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय बाल उत्सव प्रदेश की बेटियों को उनकी प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता के प्रदर्शन का सशक्त मंच देगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.