हाजीपुर, मार्च 9 -- 250 महिला होमगार्ड ने खेल में लिया हिस्सा बिगुल की गूंज, कदमताल की गड़गड़ाहट और जिलाधिकारी के प्रेरक शब्दों के साथ वैशाली में "खेल महाकुंभ" का भव्य शुभारंभ हाजीपुर। निज संवाददाता अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जदुआ स्थित होमगार्ड परिसर में रविवार को खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया। आज जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने खेल कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बिगुल की ऊर्जावान ध्वनि, महिला होमगार्ड जवानों के गूंजते कदमताल और जिलाधिकारी के प्रेरणादायी शब्दों के साथ पूरे परिसर में जोश और गर्व का वातावरण व्याप्त हो गया। इस अवसर पर 250 से अधिक महिला होमगार्ड जवानों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम को एक जीवंत और प्रेरक उत्सव का स्वरूप दे दिया। जिलाधिकारी ने स्वयं मैदान में उतरकर खेल प्रतियोगिताओं की शुरुआत कर प्रतिभागियों का उत्साह कई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.