कुशीनगर, मार्च 6 -- कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आगामी 8 मार्च को जिला स्टेडियम में विविध खेलों का आयोजन होगा। अस्मिता लीग के अंतर्गत खेल प्रतियोगिताएं होंगी। इसकी जानकारी जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य जनपद की बालिकाओं एवं महिलाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना, उनकी खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें एक सशक्त मंच प्रदान करना है, जिससे वे खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें और आत्मनिर्भर बनें।इसमें 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़ के अलावा अंडर 13 वर्ष, 13-18 वर्ष, 18 वर्ष से अधिक आयु की बालिका व महिला खिलाड़ी विभिन्न खेलों में हिस्सा ले सकेंगी। प्रतिभागियों के लिए एनएसआरएस पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य है। बिना पंजीकरण किसी भी प्रतिभागी को प्रतियोगिता म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.