मुंगेर, मार्च 9 -- मुंगेर, एक संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को महिला एवं बाल विकास निगम, मुंगेर की ओर से जमालपुर प्रखंड अंतर्गत इटहरी पंचायत भवन परिसर में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, वित्तीय साक्षरता और सरकारी योजनाओं से जुड़ने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही महिलाओं से अपील की गई कि, वे विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपने सामाजिक और आर्थिक विकास की दिशा में आगे बढ़ें। कार्यक्रम का संचालन ग्राम पंचायत इटहरी की मुखिया स्वेता कुमारी के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता किन्नू ...