हल्द्वानी, मार्च 7 -- हल्द्वानी। कुमाऊं की प्रतिष्ठित धार्मिक संस्था हरि शरणम जन की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज हल्द्वानी में महिला शिक्षिकाओं का विशेष प्रेरणात्मक समागम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम होटल सुंदरम, कैनाल रोड में दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगा। कार्यक्रम में नगर तथा आसपास के क्षेत्रों से लगभग 250 महिला शिक्षिकाएं एकत्र होकर शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और एक शिक्षिका की सामाजिक भूमिका जैसे विषयों पर अपने अनुभव और विचार साझा करेंगी। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षिकाओं के बीच संवाद, प्रेरणा और आपसी सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में शिक्षा और समाज से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.