धनबाद, मार्च 8 -- झरिया। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के आह्वान पर मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर "नव्या - पहचान को सम्मान" कार्यक्रम के अंतर्गत समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। समाज सेवा के क्षेत्र में सेवा, संवेदना एवं सामाजिक परिवर्तन में योगदान के लिए नव निर्वाचित पार्षद सुमन अग्रवाल एवं समाज सेविका साधना देवरालिया को सम्मानित किया गया।शिक्षा के क्षेत्र में ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन के माध्यम से नई पीढ़ी का निर्माण करने के लिए शिशु विहार की शिक्षिका शारदा शर्मा तथा राजकमल स्कूल की शिक्षिका प्रियंका चौधरी को सम्मान प्रदान किया गया। कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में परंपरा, सृजन और सांस्कृतिक मूल्यों को जीवित रखने में योगदान के लिए मंगल पाठ...