चक्रधरपुर, मार्च 8 -- चक्रधरपुर,संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रांची से झरगांव के बीच स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। इस ट्रेन का परिचालन केवल महिला कमियों की ओर से किया जाएगा। ट्रेन परिचालन का उद्देश्य महिला सशक्तीकरण को प्रदर्शित करना है। ट्रेन रांची से महिला लोको पायलटों के द्वारा चलाया जाएगा। इसमें महिला ट्रेन मैनेजर (गार्ड), टीटीआई, सुरक्षा के मद्देनजर महिला आरपीएफ की टीम, स्वास्थ्य सबंधी व्यवस्था के लिए रेलवे अस्पताल के महिला चिकित्सक, नर्स एवं इसमें रेलवे स्कूल, स्काउट्स एंड गाइडस के बच्चे सहित विभिन्न समाजित संगठनों की महिलाएं यात्रा करेंगी और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देंगी। महिला विशेष (वुमेंस स्पेशल) ट्रेन की विशेषताएंअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला विशेष ट्रेन रांची से सुबह 8.55 बजे झरगांव के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.