गुड़गांव, मार्च 8 -- सोहना। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को सोहना नगर परिषद कार्यालय में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज की आधी आबादी को उनके अधिकारों के साथ-साथ बेहतर स्वास्थ्य और व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया। नगर परिषद के सफाई निरीक्षक हरीश मेहता की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर चर्चा हुई। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को संबोधित करते हुए विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य से जुड़े संवेदनशील और महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया गया, ताकि वे संक्रमण और अन्य बीमारियों से बच सकें। दैनिक जीवन में व्यक्तिगत स्वच्छता और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.