हरदोई, मार्च 8 -- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को जनपद के विभिन्न संस्थानों, विभागों और सामाजिक संगठनों द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मान देकर उनके कार्यों की सराहना की गई, साथ ही महिला सशक्तिकरण और समाज में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पर जोर दिया गया। महिला दिवस पर नोडल शिक्षक सम्मान समारोह आयोजितहरदोई, संवाददाता। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से रसखान प्रेक्षागृह में नोडल शिक्षक सम्मान समारोह का शुभारंभ उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा ने किया। कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.