कौशाम्बी, मार्च 8 -- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय दारानगर कड़ा धाम में रविवार को महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष रागिनी अरुण केसरवानी ने नगर पंचायत में कार्यरत महिलाओं को अंगवस्त्र ओढ़ाते हुए मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। महिलाओं को सम्मानित करते हुए नगर अध्यक्ष रागिनी अरुण केसरवानी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के सम्मान, अधिकार और उनके योगदान को याद करने का विशेष दिन है। यह दिवस समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान, समानता और आदर की भावना को बढ़ावा देता है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का परिचय दे रही हैं। इसलिए उन्हें सशक्त, स्वावलंबी और हर परिस्थिति से संघर्ष करने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। कार्यक्रम के बाद अध्यक्ष ने क्षेत्र का भ्रमण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.