रामगढ़, मार्च 9 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड में कार्यरत महिला कर्मियों के सम्मान में सोमवार को एचएसपीए यूनिट के कैंटीन परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया और उनके साथ मिलकर केक काटकर खुशियां साझा की गईं।कार्यक्रम के दौरान महिला कर्मियों ने आपसी सहयोग, एकजुटता और उत्साह के साथ महिला दिवस मनाया। इस अवसर पर संस्थान के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी महिलाओं के कार्य, समर्पण और जिम्मेदारी की सराहना की।मौके पर सीनियर जीएम जसपाल भांकर ने कहा कि महिलाएं अपनी मेहनत, रचनात्मकता, समर्पण और नेतृत्व क्षमता के माध्यम से न केवल कार्यस्थल बल्कि पूरे समाज को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.