औरैया, मार्च 7 -- फफूंद, संवाददाता। नगर के राधा कृष्ण महाविद्यालय कटरा के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ओजस्वी फाउंडेशन की ओर से बालिका शिक्षा, सशक्तिकरण और स्वास्थ्य सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करते हुए महाविद्यालय में बालिका विंग का गठन भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ओजस्वी फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष अपर्णा सिंह ने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा और स्वास्थ्य सुरक्षा समाज की प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए संगठन द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है और जिले के विभिन्न विद्यालयों में बालिका विंग का गठन किया जा रहा है, ताकि छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। महाविद्यालय की प्रवक्ता आकृति त्रिपाठी ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.