खगडि़या, मार्च 9 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को शहर में जनवादी महिला समिति की दर्जनों महिलाओं ने जुलूस निकाला।जुलूस का नेतृत्व जिला सचिव नीतू देवी, संयुक्त सचिव मंजू देवी और माला देवी ने किया। निकाले गए जुलूस में महिलाएं अमरीकी साम्राज्यवाद के युद्धोन्मादी नीति के खिलाफ एवं घरेलू हिंसा में वृद्धि,बढ़ते हुए यौन हिंसा और छोटी बच्चियों तक को बलात्कार कर हत्या करने जैसी घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ नारेबाजी कर केंद्र और राज्य सरकार पर हमले बोल रही थी। जिला सचिव नीतू देवी ने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर हम महिलाओं को संकल्पित होना है कि नारी सशक्तिकरण किसी सरकार के भरोसे नहीं हो सकता। हमें स्वयं अपने अंदर जागृति पैदा कर सशक्त होकर अपने हक अधिकार के लिए निर्णायक संघर्ष करना पड़ेगा।उन्होंने क...