मुजफ्फर नगर, मार्च 9 -- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय एवं जिलाधिकारी उमेश मिश्रा व सीडीओ कण्डारकर कमल किशोर देश भूषण के निर्देशन में जिला युवा अधिकारी प्रतिभा शर्मा द्वारा अस्मिता खेल से ही है पहचान के अंतर्गत जनपद स्तरीय बालिका दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया। नगरपालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप द्वारा उपस्थित सभी बालिकाओं/ खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही अपील की कि खेल को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। खेल प्रतियोगिता का संचालन डॉ. राजीव कुमार ने किया।बालिका दौड़ प्रतियोगिता तीन श्रेणियों में (13 वर्ष से कम आयु वर्ग, 13 वर्ष से 18 वर्ष आयु वर्ग तथा ओपन वर्ग) में आयोजित की। तीनों श्रेणियों के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली खिलाड़ियों/ बालिकाओं को मुख्य अतिथि व विशिष्ट अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.