अररिया, मार्च 9 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। स्थानीय ट्रेनिंग स्कूल चौक पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से किया गया, जिसकी अध्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह ने की। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता अभिषेक सिंह ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नरपतगंज की विधायक देवयंती देवी तथा नप की मुख्य पार्षद वीणा देवी मौजूद रहीं। मंच पर उपस्थित अतिथियों ने महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके अधिकार, सुरक्षा और समाज में उनकी बढ़ती भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने अंतरराष्ट्रीय महिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.