गढ़वा, मार्च 7 -- फोटो संख्या दो: रविवार को महिला दिवस पर होने वाले कार्यक्रम की जानकारी देते डीडीसी पशुपतिनाथ मिश्रा व अन्य गढ़वा, प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के स्वास्थ्य, फिटनेस और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 8 मार्च को प्रातः 10.30 बजे रामासाहू आउटडोर स्टेडियम में आयोजित होगा। इस आयोजन का संचालन जिला प्रशासन, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया और माय भारत के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम की सफलता को लेकर डीडीसी पशुपतिनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय स्थित सभागार में बैठक हुई।बैठक में डीडीसी ने कहा कि समारोह के दौरान विभिन्न प्रकार के खेल और फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। उनमें युवाओं, खिलाड़ियों, स्वयंसेवकों और खे...