लोहरदगा, मार्च 7 -- कुड़ू, प्रतिनिधि।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आठ मार्च को लोहरदगा कुड़ू के अविराम कालेज आफ एजुकेशन टीको में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय शिक्षाविद् और मोटिवेशनल स्पीकर डा परिन सोमानी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। कार्यक्रम के दौरान डा परिन सोमानी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए महिला सशक्तिकरण, शिक्षा के महत्व और समाज में महिलाओं की भूमिका पर अपने प्रेरणादायक विचार साझा करेंगी।संस्थान के सचिव इंद्रजीत भारती ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मान देना और विद्यार्थियों को समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...