बोकारो, अप्रैल 28 -- बोकारो, प्रतिनिधि। मलंगिया फाउंडेशन द्वारा गांधी स्मृति व दर्शन समिति के संयुक्त तत्वावधान में नई दिल्ली में आयोजित चतुर्थ अंतरराष्ट्रीय मलंगिया महोत्सव के दौरान बोकारो के कलाकारों ने शानदार अभिनय का प्रदर्शन कर वैश्विक मंच पर अपनी अमिट छाप छोड़ी। इसके लिए मिथिला सांस्कृतिक परिषद के कार्यकारिणी सदस्य व मैथिली कला मंच काली पूजा ट्रस्ट के महामंत्री व वरिष्ठ रंगकर्मी सुनील मोहन ठाकुर को सम्मानित किया गया। मैथिली साहित्य महासभा के अध्यक्ष हेमंत झा की अध्यक्षता में मैथिली रंगमंच : समस्या और समाधान विषय पर आयोजित परिचर्चा में उन्होंने गांवों में नाटक के अस्तित्व पर छाए संकट को रेखांकित किया। श्री ठाकुर ने गांवों से लुप्त होते नाटक की स्थिति पर चिंता व्यक्त की। कहा कि मिथिलांचल के गांवों से नाटक धीरे-धीरे समाप्त हो रहे हैं। ...