नई दिल्ली, मार्च 26 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। दिल्ली के उप-राज्यपाल टीएस संधू ने हिन्दू राव अस्पताल और मेडिकल कॉलेज का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के नर्सिंग कॉलेज में पढ़ाए जा रहे नर्सिंग पाठ्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय स्तर के मरीजों की जरूरतों के अनुरूप ढालने को कहा। उप-राज्यपाल ने कहा कि दिल्ली के नर्सिंग कॉलेजों को विदेश की संस्थाओं के साथ सहयोग करके उनके सुझाए पाठ्यक्रम के अनुसार छात्रों को प्रशिक्षित करना चाहिए। विदेशी साझेदारों से प्रशिक्षण के लिए वित्तीय सहायता भी मिल सकती है। इसके बदले भारतीय संस्थान उन्हें प्रशिक्षित मानव संसाधन उपलब्ध कराने का आश्वासन दे सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...