अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर 167 जोड़ों का सामूहिक विवाह, 85 हजार की सहायता
अयोध्या, मई 1 -- अयोध्या। उप्र भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, लखनऊ द्वारा संचालित निर्माण श्रमिकों के हितार्थ चलाई जा रही 'कन्या विवाह सहायता योजना' के अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपश्रमायुक्त कार्यालय, खपराडीह कोठी परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 167 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ, जिसमें 164 जोड़े हिंदू रीति-रिवाज से तथा 3 मुस्लिम जोड़ों का निकाह मौलवी द्वारा कराया गया। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर वर्चुअल माध्यम से जुड़े और श्रमिकों के हित में संचालित योजनाओं की जानकारी दी। योजना के अंतर्गत प्रत्येक नवदंपति को 85 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई, साथ ही विवाह आयोजन हेतु प्रति जोड़ा 15 हजार रुपये व्यय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.