रुद्रपुर, मई 1 -- दुलाल चक्रवर्ती, दिनेशपुर। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर एक्शन एड एसोसिएशन की ओर से मदनापुर और जंगनपुरी स्थित बुक्सा आदिम जनजाति क्षेत्र में महिला मजदूरों के साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला श्रमिकों ने भाग लेकर अपने अधिकारों, समस्याओं और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर खुलकर चर्चा की। इस अवसर पर हीरा जंगपांगी रौतेला ने कहा कि मजदूर दिवस केवल एक तिथि नहीं, बल्कि संघर्ष, अधिकार, सम्मान और न्याय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि समाज की नींव श्रमिकों के श्रम पर टिकी है, लेकिन विडंबना यह है कि यही वर्ग सबसे अधिक उपेक्षित और असुरक्षित बना हुआ है। यह भी पढ़ें- श्रमिकों ने अपने अधिकारों की रक्षा और संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में मजदूर आज भी असंगठित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.