इटावा औरैया, मार्च 24 -- सर मदन लाल इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी के छात्रों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। बी.फार्म के छात्र शिखर दीक्षित ने छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर द्वारा हाल ही में आयोजित द्वितीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओरल प्रेजेंटेशन में तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा राष्ट्रीय स्तर की क्विज प्रतियोगिता में 9वीं रैंक हासिल की। उनका एआई आधारित माइक्रोबायोलॉजिकल डायग्नोसिस विषय पर शोध प्रस्तुतिकरण अत्यंत सराहनीय रहा और विशेषज्ञों द्वारा इसकी विशेष प्रशंसा की गई। सम्मेलन में ओरल प्रेजेंटेशन में 100 से अधिक प्रतिभागियों तथा क्विज प्रतियोगिता में 1000 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनके बीच शिखर दीक्षित ने यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.