कन्नौज, सितम्बर 1 -- तिर्वा, संवाददाता। डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर राजकीय मेडिकल कॉलेज, तिर्वा के मनोचिकित्सा विभाग की अकादमिक सक्रियता को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान मिली है। कॉलेज के कंसल्टेंट मनोचिकित्सक डॉ. विवेक कुमार ने जयपुर में आयोजित 18वीं वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस ऑफ बायोलॉजिकल साइकियाट्री एवं 5वीं ग्लोबल कॉन्फ्रेंस ऑफ बायोलॉजिकल साइकियाट्री में प्रतिभाग कर तीन महत्वपूर्ण शैक्षणिक सत्रों में प्रस्तुति दी। 27 से 30 अगस्त तक जयपुर के नोवोटेल होटल एवं कन्वेंशन सेंटर में आयोजित सम्मेलन में देश-विदेश के मनोचिकित्सकों, शोधकर्ताओं और मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन में जैविक मनोचिकित्सा, न्यूरोसाइंस, साइकोफार्माकोलॉजी और मानसिक रोगों के आधुनिक उपचार पर विशेषज्ञों ने विचार साझा किए। डॉ. विवेक कुमार ने 'फार्माकोलॉजिकल इमरजेंसीज'...