अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाली आरती का सम्मान
पिथौरागढ़, जुलाई 23 -- झूलाघाट। रीहाट की युवा बॉक्सर आरती धरियाल ने रोमानिया में आयोजित प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय गोल्डन बेल्ट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 54 किग्रा भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए आरती ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। आरती की इस उपलब्धि पर गौरीहाट बाजार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह मे डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल ने आरती को सम्मानित किया। जनप्रतिनिधियों, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों ने भी आरती का फूल-मालाओं से स्वागत किया। बेटी की अंतरराष्ट्रीय सफलता पर आरती के पिता उत्तम सिंह धारियाल भावुक हो उठे। सम्मान समारोह में जिला पंचायत सदस्य तड़ेमियां हेमंत सौन, प्रधान ज्योति धारियाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.