मऊ, सितम्बर 29 -- मऊ, संवाददाता। जिले के सिरसा गाँव की बेटी सोनाली सिंह ने अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार सफलता हासिल कर पूरे गाँव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सोनाली सिंह ने महाराष्ट्र की अपनी जोड़ीदार रितिका ठकेर के साथ कंपाला इंटरनेशनल 2026 में महिला युगल का खिताब अपने नाम किया। युगांडा की राजधानी कंपाला स्थित लुगोगो इंडोर स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में सोनाली सिंह और रितिका ठकेर की भारतीय जोड़ी ने अपनी हमवतन इशिता नेगी और अक्षिता मनराल को सीधे गेमों में 21-16, 21-17 से हराकर खिताब जीत लिया। सोनाली सिंह मऊ जिले के सिरसा गाँव से निकलकर बैडमिंटन में अपना करियर बनाने के लिए लखनऊ गईं, जहाँ वह बीबीडी बैडमिंटन एकेडमी में प्रशिक्षण ले रही हैं। यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन कर सोनाली ने बढ़ाया ज...