लखनऊ, मार्च 20 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। राज्यसभा में विरोधी दल के उपनेता प्रमोद तिवारी ने शुक्रवार को तेल के दामों में इजाफे पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि अभी युद्ध से पेट्रोल पर कोई असर नहीं पड़ा है। बावजूद इसके दाम बढ़ा दिए गए। वहीं, जब अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेल की कीमतें कम थीं तो दाम कम नहीं किए थे।प्रमोद तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार जनता के प्रति अपने कर्तव्य पाल में पूरी तरह विफल हो गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 110 से 120 डॉलर प्रति बैरल है। जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत घट कर लगभग 60 डॉलर प्रति बैरेल रह गई थी तब सरकार ने कीमतों में कमी नहीं की थी। इससे सरकार 26 से 30 लाख करोड़ रुपये उपभोक्ताओं से ज्यादा कमाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.