मोतिहारी, फरवरी 20 -- मोतिहारी। मोतिहारी पुलिस ने संगठित अंतरराष्ट्रीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। नगर थाना पुलिस की इस कार्रवाई में चोरी की बाइक सहित भारी मात्रा में भारतीय व नेपाली सिमकार्ड और विदेशी मुद्रा बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान तुरकौलिया थाना क्षेत्र के बिजूलपुर गांव निवासी आदर्श कुमार के रूप में हुई है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने गुरुवार को प्रेस वार्ता के दौरान इस बड़ी कामयाबी की जानकारी दी। एसपी ने बताया कि पुलिस को बुधवार को सूचना मिली थी कि एक शातिर अपराधी किसी बड़ी वारदात के सिलसिले में शहर में मौजूद है। सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस ने मोतिहारी केंद्रीय कारा (जेल गेट) के समीप घेराबंदी कर आदर्श कुमार को गिरफ्तार कर लिया। सख्ती से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर जानपुल स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.