नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म और उससे जुड़ी तकनीकों के क्षेत्र में काम करने वाली स्टार्टअप कंपनियों को अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) गोवा में आमंत्रित किया है। फिल्म महोत्सव के दौरान वेव्स बाजार का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें स्टार्टअप के लिए वेवएक्स पवेलियन बनाया जाएगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य नवाचार करने वाली स्टार्टअप कंपनियों को एक विशेष मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्म एवं मीडिया उद्योग के सामने अपने उत्पादों, तकनीकों और समाधानों का प्रदर्शन कर सकें। इसके माध्यम से फिल्म निर्माताओं, प्रोडक्शन हाउस, निवेशकों और वैश्विक रचनात्मक उद्योग से जुड़े लोगों के साथ संपर्क स्थापित करने, विचारों के आदान-प्रदान और सहय...