अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिरला स्कूल के अंश ने प्राप्त की 118वीं रैंक
पलामू, जुलाई 14 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। शहर के बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल के छात्र अंश कुमार ने अंतरराष्ट्रीय तार्किक क्षमता प्रतियोगिता में 118वीं रैंक प्राप्त कर विद्यालय, अभिभावकों और पलामू जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों और भारतीय प्रबंधन संस्थानों के विशेषज्ञों ने एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक मंच के माध्यम से आयोजित की थी। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में तार्किक क्षमता, आलोचनात्मक चिंतन, विश्लेषणात्मक सोच तथा समस्या समाधान की योग्यता का विकास करना है। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की बौद्धिक क्षमता, तर्कशक्ति तथा व्यावहारिक समस्याओं को समझने और उनका समाधान खोजने की क्षमता का मूल्यांकन किया गया।
विद्यालय प्रबंधन की प्रतिक्रिया विद्यालय प्रबंधन के अध्यक्ष डॉ. राहुल अग्रवाल ने अंश कुमार को बधाई द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.