अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता जीतकर लौटे देवगन मरांडी को आदिवासी समाज ने किया सम्मानित
दुमका, जुलाई 12 -- दुमका, प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर राज्य और देश का नाम रोशन करने वाले गोड्डा जिले के ललमटिया स्थित नीमकला गांव के युवा फाइटर देवगन मरांडी का रविवार को दुमका परिसदन में भव्य स्वागत किया गया। आदिवासी समाज के लोगों ने देवगन मरांडी का पारंपरिक तरीके से लोटा पानी से स्वागत कर सम्मान व्यक्त किया। फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया और उनकी इस उपलब्धि पर खुशी जताई गई। उल्लेखनीय है कि देवगन मरांडी ने अंतरराष्ट्रीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की है। उनकी इस जीत को झारखंड के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.