अंतरराष्ट्रीय पहलवान संग्राम सिंह ने फरीदाबाद हाफ मैराथन में भाग लेने का आह्वान किया
फरीदाबाद, सितम्बर 11 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। प्रदेश सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रम हरियाणा उदय के तहत 27 सितंबर को सूरजकुंड मेला मैदान पर फरीदाबाद हाफ मैराथन का आयोजन किया जाएगा। मैराथन के प्रचार-प्रसार एवं नागरिकों को स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से देश के प्रख्यात अंतरराष्ट्रीय पहलवान संग्राम सिंह ने अपना वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होंने फरीदाबाद सहित समस्त प्रदेशवासियों से इस जन-अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है।अपने संदेश में संग्राम सिंह ने कहा कि, यह संसार तब तक चलेगा, जब तक आपका शरीर चलेगा और आपका शरीर तभी तक चलेगा, जब तक आप शरीर के मित्र बनकर रहेंगे और नशे से दूर रहेंगे। फरीदाबाद हाफ मैराथन का उद्देश्य केवल दौड़ना नहीं, बल्कि नशे को दूर भगाना और उत्तम स्वास्थ्य को अपनाना है। उन्होंने नागरिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.